औरंगाबाद। महिला प्रताड़ना एवं दहेज उत्पीड़न के आरोपी को अंबा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले की जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रहम बिगहा के रूबी खातून ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद पति इमरान उर्फ राजू खान (28 वर्ष) के खिलाफ़ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया है। आरोपी मूल रूप से झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिले का रहने वाला हैं।
Related Articles
Check Also
Close
-
जरूरतमंद में किया गया साड़ी का वितरणFebruary 5, 2022
-
देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, एक बाइक जब्तMarch 11, 2022
-
कर्मियों के अभाव में चल रहा है अंचल कार्यालयMarch 27, 2022