औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित जम्होर थानांतर्गत पुनपुन बटाने संगम तट के नजदीक महान तीर्थ स्थल विष्णु धाम के परिसर में विष्णु धाम महोत्सव 2022 की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जम्होर के नवनिर्वाचित मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने किया। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं इस वर्ष विष्णु धाम महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि जो भी सदस्य 2021 के महोत्सव में शामिल हुए थे। वे इस बैठक में शामिल नहीं हुए उन्हें अगले बैठक में शामिल किया जाए। साथ ही साथ औरंगाबाद एवं बारुण प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों को भी इस महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल किया जाए। महोत्सव में विशेष दिलचस्पी रखने वाले को सक्रिय सदस्य बनाकर विशेष जिम्मेदारी दी जाए जिससे इस वर्ष महोत्सव धूमधाम से मनाया जा सके। विदित हो कि मगध के चार धामों में से एक विष्णु धाम पुनपुन तीर्थ प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित एक पवित्र स्थल है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी, सुरेश विद्यार्थी, रामपुकार ओझा, राणा सुनील सिंह, संजय गुप्ता, सरपंच पप्पू ज्वाला सिंह, पंच सतीश कुमार वर्मा, भोपतपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सुजीत कुमार, प्रमोद कुमार ओझा, उपेंद्र कुमार ओझा, सत्येंद्र सिंह, गणेश ओझा, राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र नाथ ओझा, विनोद मालाकार, सूरज वर्मा, अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, रामजी सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, गौतम सिंह, सुनील ओझा, मधुसूदन त्रिवेदी, केशव मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
489 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार, भेजे गए जेलFebruary 5, 2022
-
प्रगतिशील किसान ने लगाएं सेव के पौधे, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षणSeptember 23, 2022
-
पत्नी की आत्महत्या के दो दिन बाद पति की हत्याFebruary 20, 2022
-
चारपहिया वाहन व बाइक की टक्कर में एक घायल, इलाजरतDecember 5, 2021