
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। लू लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। मामला औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के एनएच – 19 किनारे टेगरा गांव की हैं। जहां से महिला का शव बरामद किया गया है। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वैसे पुलिस विभिन्न स्त्रोतों से शव का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। वहीं पोस्टमार्टेम के उपरांत शव पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। बता दें कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि लू लगने से 70 वर्षीय एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के उपरांत 72 घंटे के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और विभिन्न स्त्रोतों से पता लगाया जा रहा है। इसके बावजूद महिला की पहचान नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।






