मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। दो बाइक की टक्कर में एक 60 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला नवीनगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की देर शाम की हैं। मृतक की पहचान नवीनगर प्रखंड के परसा गणेश गांव निवासी महेश राम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे अपने घर से लूना पर सवार होकर निकले थे। हालांकि वह कहा के लिए निकले थे इसकी जानकारी किसी परिजन को नहीं थी, तभी शाम में हाई स्कूल के समीप तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों को फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय नागरिकों की मदद से उन्हें उठाकर इलाज के लिए नबीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निजी अस्पताल से गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल लाने के दौरान शुक्रवार की देर रात बीच रास्ते में ही महेश राम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां नगर थाना की पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार गणेश घर पर किराना दुकान चलाते थे जिससे परिवार का भरण पोषण होता था।
Related Articles
Check Also
Close
-
दवाईयां वितरण कर लौट रही एएनएम महिला की सड़क दुर्घटना में मौतNovember 3, 2022
-
बजट से हर वर्ग में बढ़ी निराशा , बिहार के साथ धोखा: समदर्शीFebruary 1, 2023
-
नर्सिंग होम पर आयकर का छापा, मचा हड़कंपMarch 16, 2023
One Comment