– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) देवकुंड थाना क्षेत्र के बनतारा गांव में बीते होली की रात देवकुंड थानाध्यक्ष के द्वारा महिलाओं, बच्चो के साथ मारपीट और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ रविवार को सैकड़ो महिलाओं व पुरुषों ने बनतारा गांव के देवी मंदिर के प्रांगण में अपने- अपने हाथों में तख्ती लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। धरना पर बैठे लोगों ने थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह को पद मुक्त करने एवं ग्रामीणों पर किए गए फर्जी मुक़दामा वापस लेने की मांग की हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर वरीय पुलिस पदाधिकारी ऐसा नही करेंगे तो हमलोग प्रखंड मुख्यालय के बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठेंगे।
गांव छोड़ने के लिए ग्रामीण तैयार : आमरण अनशन पर बैठे दर्जनों महिला और पुरुष का कहना है कि अगर पुलिस के अत्याचार से हम लोग को निजात नहीं मिलेगी तो हम लोग बनतारा गांव छोड़ने के लिए तैयार है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ गांव की लोग पुलिस की दलाली करते हैं जिनका काम भ्रामक सूचनाओं को पुलिस तक पहुंचाना है। फर्जी मुकदमा कराने में उन दलालों का योगदान है। इसके अलावा ग्रामीणों का कहना है कि उन दलालों के द्वारा दो समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बिगड़ने का कार्य किया जाता हैं।
देवकुंड सहित कई गांवों में बजता रहा डीजे नहीं हुई कार्रवाई : धरना पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष की मनमानी पूर्वक जहां चाहते हैं वहां थाना क्षेत्र में डीजे बजता है और जहां नहीं चाहते वहां लोगों पर कार्रवाई होती है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते शिवरात्रि के दिन देवकुंड में आधा दर्जन से अधिक डीजे का बुकिंग किया गया था और लगभग दो बजे रात तक डीजे की धुन पर बाराती नाचते रहे और इस दौरान थानाध्यक्ष भी डीजे का आनंद लेते देखे गए। लेकिन उन पर थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की मनमानी से कई महिलाएं घायल हुई हैं।
धरना में सुनीता देवी, केसरी देवी, सुनैना देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, सोनी देवी, रेनू देवी, शांति देवी, कुंती देवी, लालती देवी, फुलो देवी, शांति देवी, हेमंती देवी, उषा देवी, कौशल्या देवी, रामावती देवी, सविता देवी, विमला देवी, गंगा देवी, कलावती देवी, कंचन देवी, किरण देवी, गुड़िया देवी, शकुंतला देवी, शंकर कुमार, राजकुमार, विजय कुमार, अर्जुन साव, संजय शर्मा, लक्ष्मण चौधरी, अनिल कुमार शम्भू साव मुना चौधरी, गरिबन पासवान, विनय पासवान समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
garilla казино
https://t.me/garillacasinobonus