अंबा(औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय के सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में शनिवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार बीपीआरओ हरेंद्र चौधरी उपस्थित सभी सदस्यों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रखंड प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने हमें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया है जिस पर हमारे देश की कार्यपालिका एवं न्यायपालिका कार्य करती है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अजय राम ने का के संविधान में समानता एवं धर्मनिरपेक्षता की बात कही गई है।
संविधान मौलिक अधिकार एवं स्वतंत्रता पूर्वक हर भारतीय को एक समान जीवन जीने का अधिकार देता है। उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत सुही के मुखिया मंजीत यादव, मुखिया प्रतिनिधि चुनमुन सिंह, प्रधान सहायक ललेंद्र बैठा, विकास सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अशोक राम, वीरेंद्र राम , नरेंद्र राम, अरविंद पासवान , ललन बैठा, अकबर अली, अमित मालाकार, संजय पासवान, शालिनी देवी, संजीत साव, दिलीप चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।
(मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट)