मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद । 16 वर्षीय किशोरी को इंजेक्शन लगाने गया एक डॉक्टर द्वारा नशीली इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने मामले में पुलिस को तहरीर समर्पित किया है जिसके आधार पर महिला थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर , अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला औरंगाबाद ज़िले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है जिसमें डॉक्टर प्रदीप साव को नामजद आरोपित बनाया गया है। जानकारी के अनुसार किशोरी की तबियत ख़राब थी जिसे परिजनों के कहे मुताबिक डॉक्टर किशोरी को इलाज करने गया था लेकिन घर में अकेली किशोरी को देख उनका नियत बदल गया गया और उसने किशोरी को नशीली इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया और मौक़े से फरार हो गया। इधर किशोरी को होश आने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले में महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि आरोपी पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है, जो बुखार, सर्दी, खासी इत्यादि जैसे छोटे रोग का प्राथमिक उपचार करता है। बुधवार को तबियत खराब होने पर किशोरी को इलाज करने गया था। इसी क्रम में घर में अकेली किशोरी के साथ दुषकर्म किया। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी।
Check Also
Close
-
कई कांडों का वांछित हार्डकोर नक्सली गिरफ्तारJune 8, 2024
-
वज्रपात की चपेट में आकर दो की मौत, दो सगे भाई घायलJune 30, 2023
-
विधि विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा , श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़March 11, 2023