
औरंगाबाद। सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 19 पर मंजुराही मोड़ के समीप तेज रफ्तार एक अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ऑटो पर सवार आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों के द्वारा इलाज के लिए सभी मजदूरों को आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इस हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण दो मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सड़क हादसे में घायल मजदूर की पहचान बादल कुमार एवं अमिताभ बच्चन कुमार समेत आठ लोग शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी में वेटर का काम करने के लिए आठ मजदूर रोहतास जिले के डालमिया नगर से सदर प्रखंड के करमा गांव ऑटो पर सवार होकर आ रहे थे। लेकिन जैसे ही मंजुराही मोड़ के समीप पहुंचे तभी उस जगह मंजुराही पर तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सभी मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गए।
इसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण दो मजदूर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं इस घटना की सूचना सभी मजदूर के परिजनों को दे दी गई है।














