औरंगाबाद। हत्या कांड में फरार एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। यह मामला देव थाना अंतर्गत बंडा गांव की हैं। जहां से एक हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी त्रिलोकी भुईयां को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी ने इस वर्ष अप्रैल माह में एक व्यक्ति की हत्या में नामजद आरोपी बनाया गया था। तब से वह मामले में फरार चल रहा था।
जबकि पुलिस लगातार उसकी छानबीन कर रही थी। इसी क्रम में वह गया ज़िले के डोभी स्थित चतरा मोड़ से गिरफ्तार गया। इसके बाद उसे थाना लाया गया। जहां से उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई के बाद जेल भेज दिया गया।