औरंगाबाद। मशहूर व चर्चित कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं। सांसद ने बताया कि दिवंगत राजू श्रीवास्तव ने फिल्म जगत में अपने सहज हास्य से एक अलग पहचान बनाई थी।
भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव की असामयिक निधन काफ़ी दु:खद एवं फिल्म जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से दर्शकों को काफ़ी प्रभावित किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान में नामांकित किया था। 2019 में उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बने। सांसद ने बताया कि इन परिस्थितियों में उनके परिजनों को ईश्वर दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
उनके निधन पर भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, अशोक सिंह, देव के पुर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, रवि सिंह, आशु अभिनव, राजकुमार सिंह, अमिताभ सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ सिंह, मनोज शर्मा, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भरत सिंह, अमरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, अरुण सिंह, नलिनी रंजन, प्रफुल्ल सिंह एवं उदय सिंह ने शोक ब्यक्त किया है।