मगध हेडलाइंस

नशे में धुत बाइक सवारों ने दो महिला व तीन लड़कियों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

        डॉ ओमप्रकाश कुमार 

दाउदनगर (औरंगाबाद) शराब के नशे में धुत दो बाइक सवार ने सड़क किनारे टहल रही दो महिला एवं तीन लड़कियों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल यह घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना अंतर्गत सजीवन बिगहा गांव की हैं। जहां सड़क अहले सुबह टहलने महिलाओं एवं लड़कियों को दो बाइक सवारों ने रौंद दिया।

बताया जाता है कि दो बाइक पर चार युवक सवार थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा घायलों को अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना में उस गांव के मालती देवी, आशा देवी, सुमन कुमारी, सोनम कुमारी एवं प्रियंका कुमारी शामिल हैं।

घायल के परिजनों ने बताया कि यह सभी अहले सुबह टहलने एवं शौच के लिए गए हुए थे। तभी शराब के नशे में धुत दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी दाउदनगर थाना को दे दी गई है। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि शराब के नशे में बाइक सवार द्वारा दो महिलाओं तथा तीन लड़कियों को धक्का मारने की सूचना मिली है। मामले में अज्ञात आरोपी की छानबीन की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer