क्राइम

भूमि विवाद में सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या

     -डॉ. ओम प्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद )दाउदनगर थाना के जमुआंवा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए आपसी विवाद में सीआरपीएफ के जवान विजय कुमार उर्फ राजू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार के पूर्वाहन की बताई जाती है। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि इस मामले में एक आरोपित अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त किए गए एक दोनाली बंदूक व पांच जिंदा कारतूस को जब्त किया गया है।

बताया जाता है कि इस मामले में गिरफ्तार अमित कुमार मृतक का भतीजा है। बताया जाता है कि विजय कुमार पहले कश्मीर में तैनात थे और करीब एक सप्ताह पहले ही उनका स्थानांतरण रांची हुआ था। वहां से कृषि कार्य के लिए अपने घर आए थे। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सविता देवी द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई जा रही है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. मामला पुलिस और न्यायालय तक गया। एक बार समझौता भी हुआ। इसके बावजूद शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि हत्या की नौबत आ गई।

Related Articles

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार यादव, दाउदनगर सीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष गुफरान अली, सब इंस्पेक्टर गिरींद्र कुमार सिंह, एएसआई मदन कुमार, मो.शकील अहमद, वैजयंती कुमारी दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना स्थल पर छानबीन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer