हादसा

दो दिनों से लापता किशोरी की कुएं में मिली शव 

औरंगाबाद। एक किशोरी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दरअसल मामला औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना अंतर्गत डबर बिगहा गांव की हैं। किशोरी की पहचान कृष्णा यादव के 17 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि थोड़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बुधवार को किशोरी अपने घर के आस-पास ही खेल रही थी। लेकिन जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों ने विभिन्न जगहों पर छानबीन का प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं चला।

जबकि शुक्रवार की देर शाम एक व्यक्ति शौच के लिए निकले तो कुए से बदबू आने का आभास हुआ। इसके बाद उस व्यक्ति ने कुएं में झांक कर देखा तो किशोरी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी जिससे बदबू आ रहा था। इस बात की जानकारी उसने मृत किशोरी के परिजनों को दी। परिजनों ने देखा कि उनकी पुत्री की कुएं में गिरने से मौत हो गई है।

हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस घटना के बाद पूरे परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer