औरंगाबाद। ससस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी के कमांडेट श्री हरे कृष्ण गुप्ता के निर्देश पर ‘ए’ कंपनी भलुआही के कंपनी कमांडर आदित्य कुमार, देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय एवं बांके बाजार थानाध्यक्ष कुमार सौरभ के संयुक्त कार्यवाही में प्रतिबंधित नक्सली पकड़ा गया हैं जिसकी पहचान गया ज़िले के बांके बाजार थाना अंतर्गत सोनदाहा निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ़ सुरेंद्र कुमार व सुरेंद्र मुखिया के रूप में की गई है। कमांडेट श्री हरे कृष्ण गुप्ता ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े लोगों की धर पकड़ को लेकर चलाएं जा रहे छापेमारी अभियान में गया ज़िले के बांके बाजार से सुरेंद्र यादव उर्फ़ सुरेंद्र कुमार व सुरेंद्र मुखिया को पकड़ा गया। यह कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोपी रहा है। इसके विरुद्ध देव थाना कांड संख्या – 95/19 वहीं मदनपुर थाना कांड का 303/21 का वांटेड आरोपी है। देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह हार्डकोर नक्सली पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में उसने कई अपराधिक कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यह गांव में भय बना कर लोगों से लेवी वसूली का कार्य करता है। वर्ष 2019 में जंगल में नक्सलियों तथा कोबरा सीआरपीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में यह शामिल था जिसमें नक्सलियों का काफी सामान बरामद किया गया था। हालांकि उसने पूछताछ के क्रम में कई अहम जानकारी पुलिस को दी है।
Check Also
Close
-
नशें में हंगामा कर रहे तीन व्यक्ति गिरफ्तारJanuary 31, 2022
-
विद्युत चोरी में एक के खिलाफ एफआईआरNovember 18, 2021
-
वांचितों को मिले भिक्षावृति निवारण योजना का लाभ: नितिशSeptember 4, 2021