औरंगाबाद। परिवारिक मामलों में विधिक जागरूकता को लेकर ज़िला विधिक संघ औरंगाबाद द्वारा 20 मई को सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष रशिक बिहारी सिंह ने कहा कि कानून ने हमें अधिकार दिया हैं तो कर्तव्य भी समझना चाहिएं जिसको लेकर केंद्रीय कक्ष रघुनंदन भवन में 20 मई को सेमिनार आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि सम्यक जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। समाज में बढ़ रहे परिवारिक मामलों के निवारण और उसके समाधान के बारे में न्यायपालिका एवं वकीलों के बीच सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसमें निष्कर्ष निकाला जाएगा की परिवारिक मामलों का निवारण कैसे किया जाएं। इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएंगी। ऐसे में उम्मीद करते हैं कि इससे समाज को लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश होंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रणव शंकर, एडिशनल जज अमित कुमार सिंह समेत कई अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां विस्तार से कानून से संबंधित अधिवक्ताओं को जानकारी दी जाएंगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी ने बांटे सैकड़ों कंबलDecember 12, 2021
-
जरूरतमंदों के बीच सांसद ने बांटे मुफ्त राशनOctober 19, 2021
-
खेल से होता शारीरिक व मानसिक विकास : विधायकOctober 2, 2022