– महताब अंसारी
कोंच(गया) आंती में इन दिनों चोरों की इतनी हिम्मत बढ़ चुकी है कि आंती थाना के गेट से महज 50 मीटर दूर स्थित एक घर से बाइक की चोरी गुरुवार की रात चोरों ने कर ली जिसकी भनक थाना को नहीं लग पाई। बाइक विजय सिंह के नाम से है जिसकी थाना में आवेदन समाचार लिखे जाने तक दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सिंह का मकान थाना से ठीक सामने है जहां रोज की तरह गुरुवार को भी स्प्लेंडर बाइक को अपने घर के अंडर ग्राउंड में लगाए थे। सुबह में जब नींद टूटी तो बाइक गायब पाया गया जिसका गाड़ी संख्या बी आर 26 क्यू 6373 बताया गया है। इधर आंती मुखिया सुनिता कुमारी ने कही हैं कि आँती में बाइक चोरी की वारदात बढ़ गई है। दो माह के अंदर एक चौकीदार सहित 3 लोगों की बाइक चोरी अबतक हो चुकी है और थाना की पुलिस चोर को पकड़ने में असफल हैं जिसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करूंगी। वहीं, आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार से दुरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।