विविध

एसआई के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन

औरंगाबाद। अंबा थाना परिसर में सेवानिवृत्त एसआई परमानंद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना की गई। साथ ही थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने उन्हें दीर्घायु की कामना की। उन्होंने परमानंद सिंह के कुछ छूए व अनछूए पहलूओं पर प्रकाश डालते हुएं कहा कि सादा जीवन व उच्च विचार का आदर्श वाक्य के रुप में अंगीकार करने वालों में से एक परमानंद सिंह भी हैं।

कार्य के प्रति सजग एवं अपने सहयोगियों के प्रति हमेशा मधुर रहना भी उनका जीवनशैली में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कभी सेवानिवृत नहीं होते। उसके अंदर कार्य करने की जज्बा उन्हें हमेशा जीवंत व उत्साह से लबरेज रखता है। हर पुलिसकर्मियों के जीवन में एक दिन ये आना तय है। वहीं अंत में सेवानिवृत्त एसआई ने भावूक होते हुए सभी कर्मियों को उनके सहयोग एवं प्यार के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer