मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित जम्होर थानांतर्गत पुनपुन बटाने संगम तट पर अवस्थित विष्णु धाम मंदिर के प्रांगण में विष्णु धाम महोत्सव 2022 धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम दुर्गा मैदान जम्होर से विष्णु धाम तक शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर हजारों ग्रामीण शामिल हुये। वहीं भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी मां की झांकी, राम लक्ष्मण की झांकी तथा हनुमान जी की झांकी दर्शनीय निकाली गई। इस कार्यक्रम को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हुये। कार्यक्रम का उद्घाटन काराकाट सांसद महाबली सिंह एवं स्थानिय सांसद सुशील कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि डॉ कमलेश सिंह एवं अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सांसद महाबली सिंह ने कहा कि हमने पिछली बार जो वादा किया था उस पर मैं कायम हूं एवं विष्णु धाम के विकास तथा पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए पुरजोर कोशिश करूंगा। वहीं सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह स्थल प्रकृति का अद्भुत व सुषमा से आच्छादित है। इस स्थल की महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इस स्थल पर प्रथम वेदी है जहां पितृपक्ष का प्रथम पिण्ड का दान किया जाता है। इस स्थल का समुचित विकास के लिए मैं अपनी ओर से हरसंभव मदद करूंगा। साथ ही साथ यह भी कहा कि कार्यक्रम करने के बाद अपनी गतिविधियां बनाएं रखने, उसे जगाने के लिए आप लोग कार्यक्रम के बाद इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के लिए राज्य सरकार से अनुशंसा करें तभी मैं उसे केंद्र सरकार के पास प्रस्तावित कर सकता हूं। श्री सिंह ने अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए अपनी ओर से पहल करने की भी बात कही। सचिव सुरेश विद्यार्थी ने विष्णु धाम महोत्सव पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह स्थल पुनपुन तीर्थ विष्णु धाम मगध के चार धामों में से एक है। इसकी महिमा पुराणों में भी वर्णित है। यही वो स्थल है जहां पिंडदान का प्रथम बेदी है एवं यहां पिंडदान के बाद ही गया तीर्थ में जाने का प्रतिफल मिलता है। यह स्थल मोक्षदायिनी है। पुनपुन तीर्थ पुण्य सलिला एवं जन जन के लिए तरन तारिणी है ।आज के कार्यक्रम में दामोदर प्रसाद रामभजन सिंह यादव, अजय कुमार सिंह, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह, अधिवक्ता कमलेश सिंह, संजय कुमार सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, भोपतपुर के सरपंच प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, विकास रत्नम, सांसद प्रतिनिधि अरविंद उपाध्याय, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय मेहता, पंचायत समिति सदस्य अनिल अग्रवाल, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह, विजय जायसवाल, अतुल कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य उमा देवी, रामपुकार ओझा, सुजीत कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह शिक्षक, नवीन कुमार, मधुसूदन त्रिवेदी,देवबली सिंह, नंदजी यादव समेत अन्य मौजूद रहें।
Related Articles
Check Also
Close
-
विकास के दावे के साथ मुखिया प्रत्याशि चुनावी मैदान मेंOctober 11, 2021
-
किशोर न्याय परिषद के प्रधान मजिस्ट्रेट ने किया मंडल कारा का निरीक्षणSeptember 25, 2022
-
पीएचईडी द्वारा 1538 चापाकलों का हुआ मरम्मतMay 13, 2022
-
पत्रकार की माता का मना 7 वीं पुण्यतिथिMay 10, 2022