विविध

जनता दरबार में छह मामलों का हुआ निष्पादन

फेसर एवं जम्होर थाना परिसर में आयोजित किया गया जनता दरबार

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। फेसर थाना परिसर में हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी जमीन संबंधित समस्याओं को लेकर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से राजस्व कर्मचारी सहित अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित हुए। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े चार आवेदन प्राप्त हुए जिसमें तीन फरियादियों की फरीयाद बारी-बारी से दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत तीन मामलों का निष्पादन किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों के लोग जमीन संबंधित विवाद को लेकर पहुंचे थेजिनकी समस्यायों का समाधान किया गया। कहा कि फरियादियों को इसी प्रकार जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं का समाधान मिल बैठकर सुलझाना चाहिए। इससे समाज में आपसी सौहार्द बना रहेगा।जनता दरबार आयोजित करने का उदेश्य भूमि संबंधित अधिक से अधिक विवादों को खत्म करना हैं।

इसके अलावा बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को सूबे के जम्होर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित की गई जहां थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में आपसी सहमति के आधार पर 3 मामलों को निष्पादन किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि भूमि संबंधित सुलहनीय वादों को निपटान के लिए प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार आयोजित किए जाते हैं। ताकि भूमि संबंधित विवाद कम किए जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer