– डी के यादव
मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) प्रखंड अंतर्गत आम जनता से रूबरू होने और उनके समस्याओं का निपटारा करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी द्वारा प्रखंड कार्यालय कैंपस के नवनिर्मित पार्क में जनता दरबार का आयोजन किया जाना है। आम जनता अपना पक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष बिना किसी दबाव के रख सकते हैं। जनता दरबार में आम जनता से जुड़ा हुआ सभी मामलों की सुनवाई की जाएगी। जनता दरबार का आयोजन हर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है जिसमें सभी पदाधिकारी या कर्मी को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में उपस्थित होकर आम जनता से संबंधित मामलों की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।