विविध

जननायक कर्पूरी ठाकुर का मना जयंती समारोह

    – डी के यादव

मगध हेडलाइंस : कोंच (गया) प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल की ओर से परसावां में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्त्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह को मनाया गया। जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राजद जिला सचिव सह परसावां मुखिया दिलीप कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के रहनुमा थे। उनके कार्यकाल में गरीब हित में कई अहम कार्य किये गए थे। मौके पर कौशल दास, प्रेम शर्मा , विमलेश यादव , डॉ कमलेश जी , अशोक पासवान, अजीत पासवान, लखन यादव आदि शामिल थे। वहीं, प्रखंड के जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष के देख रेख में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी ने बताया कि पंचायती राज में अति पिछड़ा के सारे समुदाय को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। मालूम हो कि जननायक कर्पुरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर ज़िला में हुआ था। उनका बिहार के मुख्यमंत्री कार्यकाल वर्ष 1977-1979 तक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer