डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) भीषण ठंड को देखते हुये नगर पर्षद द्वारा विभिन्न वार्डों के चिन्हित गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये मुख्य पार्षद मीनू सिंह ने चिन्हित गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। बताया गया कि शहर के सभी 27 वार्डों में 70- 70 चिन्हित गरीबों एवं जरूरतमंदों को नगर पर्षद द्वारा कंबल दिया जाना है, जिसकी सूची वार्ड पार्षदों के माध्यम से मंगायी गयी है। पहले से ही तिथि निर्धारित होने के कारण नगर पर्षद कार्यालय पहुंचे गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच मुख्य पार्षद ने कंबल का वितरण कर दिया। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व स्टैंडिंग कमेटी सदस्य कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के कारण अब प्रयास किया जा रहा है कि जिन लोगों को कंबल के लिये चिन्हित किया गया है, उनके घर तक की कंबल भेजवा दिया जाये. मौके पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन प्रसाद ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण प्रसाद तांती, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य बसंत कुमार ,वार्ड पार्षद दिनेश प्रसाद, सोहैल अंसारी, सिटी मैनेजर मो. शफी अहमद, प्रधान सहायक राम ईंजोर तिवारी ,अमीन अनवर फहीम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।