औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद के अधिवक्ता संघ भवन के प्रांगण में जन विकास परिषद, जनेश्वर विकास केंद्र, बासमती सेवा केंद्र एवं साहित्य संवाद सहित जिले के तमाम महोत्सव देव महोत्सव, गजना महोत्सव, उम्गा महोत्सव, अंबे महोत्सव, शतचंडी महोत्सव, पुनपुन महोत्सव, विष्णु धाम महोत्सव, जिला महोत्सव के सदस्यों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपयुक्त संस्था एवं तमाम महोत्सवों के सूत्रधार सिद्धेश्वर विद्यार्थी जी को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 के समस्त समारोह एवं महोत्सव की समीक्षा की गई समीक्षोपरांत सिद्धेश्वर विद्यार्थी जी को महोत्सव पुरुष का दर्जा दिया गया एवं इनके दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना की गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में इन्हें सम्मानित करते हुए लोगों ने यह भी कहा कि आज पूरे जिले की पहचान पूरे देश में जो हो रही है इसका श्रेय सिद्धेश्वर विद्यार्थी को जाता है क्योंकि इन्होंने जो महोत्सव की शुरुआत की उसके वजह से आज औरंगाबाद जिला सर्वाधिक महोत्सव कराने वाला जिला बन गया है। साथ ही साथ सामाजिक कार्यों में भी इनकी गहरी अभिरुचि है। इस मौके पर साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी, अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह,प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह, गोपाल राम, विनोद मालाकार, डॉक्टर संजीव रंजन, अजीत कुमार सिंह, दया पात्र सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, लालमोहन यादव, सुरेंद्र मेहता, विनोद यादव, गिरिजेश नारायण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
Check Also
Close
-
ओवरलोडिंग के आरोप में एक ट्रक जब्तDecember 19, 2021
-
एनडीए प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह ने किया नामांकनMarch 14, 2022
-
मारपीट में पांच बने नामजद आरोपीJanuary 11, 2022