
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस-डे
औरंगाबाद। क्रिसमस डे के अवसर पर पैगाम ए इंसानियत मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने शनिवार को मिशन स्कूल पहुंच कर ईसाई समुदाय के लोगों को गुलाब का फूल एवं क्रिसमस ट्री की तस्वीरें प्रदान किया है जिसका नेतृत्व मो. शाहनवाज रहमान अप सल्लू खान ने किया। इस मौके स्कूल प्राचार्य फादर सिबी मैथ्यू ने कहा कि प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन पूरी दुनिया में धूमधाम से बनाया जाता है। क्रिसमस का संदेश आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है। कहा कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। वहीं सल्लू खान ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि क्रिसमस के त्योहार का मुख्य मकसद है बुराई को खत्म करना एवं अच्छे विचारों को एक दूसरे में फैलाना। हर किसी के प्रति दया का भाव रखना। हम यीशु मसीह के जीवन एवं महान शिक्षाओं को याद करते हैं जिन्होंने सेवा, दया एवं नम्रता पर सबसे अधिक जोर दिया।