राजनीतिविविध

विधिक संघ के विभिन्न पदों पर कल होंगी मतदान

औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद की चुनावी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसी सिलसिले में गुरूवार की सुबह 9 बजें से शाम 4 बजें तक विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ता वोट डालेंगे जिसको लेकर तीन मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिसमें 724 मतदाताओं वोट करेगें। कल के होने वाले मतदान में अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत कुल 22 पदों पर 54 उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालें जाएंगे। चुनाव समिति सह जिला विधिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मतदान संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिति में सहायक सदस्य वृजा प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, अखिलेश पाठक सहित उप समिति सदस्य धर्मराज शर्मा, अजय कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, अरविंद कुमार कनेडी, अनील कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह के देखरेख में मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने के लिए ताकत झोंक दी हैं। वहीं इस बीच सभी अभ्यर्थिगण अपने-अपने सीटों पर जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं। अधिकांश पदों पर कांटे की टक्कर की संभावना है। वहीं सभी अभ्यार्थियों ने अपने-अपने पंपलेट में सुयोग्य, ईमानदार, सशक्त, संघर्षशील, जुझारू, कर्तव्यनिष्ठ, तथा अपना पद एवं संघ की गरिमा बढ़ाने की बात कही हैं। आलम यह है कि जिला विधिक संघ परिसर में अधिवक्ता टेबल प्रचार पंपलेट से भरा पड़ा है। इस दौरान जिला विधिक संघ के अध्यक्ष एकल पद पर रसिक बिहारी सिंह, परशुराम सिंह, योगेंद्र प्रसाद योगी, उदय कुमार सिन्हा प्रत्याशी हैं। महासचिव एकल पद पर नागेन्द्र सिंह, विजय कुमार सिंह, विजय कुमार पांडेय, जगनरायण सिंह, सतीश कुमार सिंह, रामस्वरूप सिंह एवं रामविजय सिंह प्रत्याशी हैं। वहीं कोषाध्यक्ष एकल पद पर नवीन कुमार, अजय कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार प्रत्याशी हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष तीन-सदस्यीय पद पर संजय कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार सिंह, अमित कुमार, अशोक कुमार सिंह, रामप्रवेश ठाकुर प्रत्याशी है। वहीं

निगरानी एकल पद पर राणा सरोज सिंह, प्रमोद शर्मा, चंदशेखर सिंह देव,अभय कुमार सिंह प्रत्याशी है।

अंकेक्षक एकल पद पर सुजीत कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार, रामवचन भगत प्रत्याशी है। संयुक्त सचिव तीन सदस्यीय पद पर ग्रिजेश सिंह, देवीनंदन सिंह, काली प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, सियाराम पांडे, क्षीतिज रंजन, देवानंद सिंह, शम्भु नाथ मिश्रा, चन्द्रेश्वर पासवान, धर्मेन्द्र कुमार प्रत्याशी है। सहायक सचिव पद पर दिलीप कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार, पवन कुमार सिंह,संत सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, श्याम नंदन तिवारी प्रत्याशी है। पुस्तकालय अध्यक्ष एकल पद पर चन्द्रकान्ता कुमारी, राजेश कुमार सिन्हा प्रत्याशी है। कार्यसमिति सदस्य सात सदस्यीय पद पर सतीश कुमार स्नेही, मनोज कुमार सिंह, योगेश मिश्रा, सुनील कुमार सिन्हा, सुरेश प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार मौर्य, मो. शाहिद एवं रामपरिखा सिंह प्रत्याशी है। इस बीच गौरतलब है कि चुनाव परिणाम की घोषणा 25 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer