मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद । शहर के सिन्हा कॉलेज के समीप बंद कमरे में फांसी लगाकर एक 26 वर्षीय महिला आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी रूपचंद राम की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतका का मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हारीबारी गांव में है। हालांकि महिला ने फांसी क्यों लगाया? इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के मायकेवालों ने बताया कि गुड़िया का विवाह 2014 में हुआ था। उसका पति उड़ीसा में ट्रक चालक है, उसके सास-ससुर की भी पूर्व में ही मौत हो चुकी है। तीन वर्षों से वह औरंगाबाद सिन्हा कॉलेज के समीप किराए पर रूम लेकर रहती थी। मायकेवालों ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। वह अकेली किराए के रूम में रहती थी। उसके एक भी बच्चे नही थे, हालांकि उसने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं है। बुधवार की रात करीब 8:00 बजे रूम मालिक द्वारा परिजनों को फांसी लगाने की सूचना दी गई। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि बंद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूल रही थी। थोड़ी देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस शव को फंदे से उतारा और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है। नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
Check Also
Close
-
ट्रैक्टर से दबकर पिता-पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहरामMarch 25, 2023
-
कल्पवृक्ष धाम में मनाई गई बाबा गणेश दास की सातवीं पुण्यतिथिNovember 18, 2022
-
नहर में अचानक आया पानी, फसल हुई जलमग्न, किसानों में आक्रोशJanuary 29, 2023