प्रशासनिकविविध

जिले में 19 लाख से अधिक मतदाता, महिला वोटर अभी भी पुरुषों से कम

मगध हेडलाइंस : औरंगाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव आगामी अक्टूबर माह में संभावित हैं। आज अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि 7 जनवरी 2025 को निर्वाचन सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में 19 लाख 13 हजार 598 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 10 लाख 2 हजार 448, महिला 9 लाख 11 हजार 112, वहीं थर्ड जेंडर मतदाता 38 हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर कई प्रयास किये जा रहे हैं। मतदाता सूची में मृत व स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपन की कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका के माध्यम से मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरुकता के लिए समय-समय पर कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में जिले के निर्वाचन सूची का लिंगानुपात 909 हो चुका है। इसमें बढ़ोतरी के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चुनाव में 906 लिंगानुपात था। पहले के अपेक्षा इसमें थोड़ी प्रगति हुई हैं। लेकिन संतोषजनक नहीं हैं। अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें जिस बच्चे का उम्र 18 वर्ष होने वाला हैं । वह मतदाता सूची से जुड़ने के लिए अपलाई कर सकता हैं।

 सूची में कितने जोड़े और विलोपित किए गए मतदाता:

उन्होंने कहा कि 7 जनवरी 2025 से 23 अप्रैल 2025 तक गोह विधानसभा में 1931 मतदाता जोड़े गए, जबकि 664 मतदाता विलोपित गाए। इसी तरह ओबरा विधानसभा में 2054 जोड़े गए, जबकि 1264 विलोपित गए। नबीनगर में 2465 जोड़े गए, जबकि 1004 विलोपित गए। कुटुंबा में 2647 जोड़े गए, जबकि 937 विलोपित गए। औरंगाबाद में 1911 जोड़े गए, जबकि 614 विलोपित गए एवं रफीगंज में 3332 जोड़े गए, जबकि 958 विलोपित गए। इस दौरान 6773 पुरुष एवं 7567 महिलाओं का नाम जोड़ा गया हैं, तथा 2709 पुरुष एवं 2732 महिलाओं का नाम विलोपित गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2021 से चार अर्हता तिथि यथा 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर के आधार पर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले व्यक्ति से प्रपत्र- 6 के माध्यम से नाम जोडने हेतु आवेदन करने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर 2025 तक जिनका 18 वर्ष पूर्ण हो रहा है वह भी अपना नाम जोडने हेतु अभी से आवेदन कर सकता है जिनका 01 जुलाई 2025 को 18 वर्ष पूर्ण होगा उनका जूलाई में तथा जिनका 01 अक्टूबर 2025 का 18 वर्ष पूर्ण होगा उनका अक्टूबर में नाम जूड जायेगा और वे अक्टूबर माह 2025 में संभावित बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगें।

Related Articles

नाम जोड़वाने , विलोपित व संशोधन के लिए इन प्रपत्रों का करे इस्तेमाल : नया नाम जुड़वाने हेतु प्रपत्र-6 , नाम हटाने हेतु प्रपत्र -7 एवं नाम में संशोधन, एक विधान सभा के अंदर या एक विधान सभा से दूसरे विधान सभा स्थानांतरण, ईपिक प्राप्त करने हेतु – प्रपत्र – 8 का इस्तेमाल करें। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि योग्य व्यक्ति का नाम निर्वाचक सूची में दर्ज कराने में सहयोग करें और आगामी विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं , जिनका 01 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रहा है उनका नाम निर्वाचक सूची में नाम जोडवाने हेतु संबधित बीएलओ के माध्यम से या एन वी एस पी या वीएचए के माध्यम से प्रपत्र- 6 ऑनलाईन आवेदन करायें ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति न छूटे। साथ ही मृत या स्थायी रूप से विस्थापित व्यक्ति जिनका नाम अभी भी निर्वाचक सूची में दर्ज है उनका नाम प्रपत्र-7 के माध्यम से हटाने में सहयोग करें। जैसे कि आप जानते है किसी भी व्यक्ति का नाम दो जगह के निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं होना चाहिए। अतः जिनका नाम दो जगह दर्ज है वे स्वयं एक जगह से प्रपत्र-7 भरकर अपना नाम विलोपित करायें।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के माध्यम से मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा। इस अवसर पर नव नियुक्त उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, जिला संपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शिनी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. गजाली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer