
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह हत्या कांड के एक और आरोपी को मदनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के वार पंचायत अंतर्गत सरैया गांव निवासी मल्खान सिंह के रूप में की गई हैं। दरअसल, 30 नवंबर 2024 को माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल के पास बाइक सवार दो अपराध कर्मियों द्वारा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें इसके पूर्व घटना के पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका हैं। इधर, आज मल्खान सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछाताछ में मल्खान ने अपराध स्वीकार किया हैं। उसने खुलासा करते हुए बताया कि संजय कुमार सिंह के हत्या के बाद राजद के वरीय नेता व जिला पार्षद शंकर यादव के हत्या की सुपारी मिली थी। हालांकि, उसने सुपारी देने वाले का नाम नहीं बताया हैं, फ़िलहाल, पुलिस मामले में आवश्यक पूछताछ कर रही हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह हत्या कांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया हैं। साथ ही बताया कि उसे राजद नेता शंकर यादव के हत्या की सुपारी मिली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि संजय सिंह हत्याकांड में बीते दिनों 50 हज़ार रूपये का इनामी राकेश गिरी उर्फ बाबा को देव-मदनपुर पथ पर आजन मोड़ से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जिला पार्षद शंकर यादव ने पुलिस अधीक्षक से सुपारी देने वाले के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की हैं, साथ ही श्री यादव ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की हैं।