
मगध हेडलाइंस: कर्पूरी ठाकुर एक व्यक्ति नहीं विचार धारा है। औरंगाबाद जिले के ग्यारहों प्रखंडों में 15 लाख रूपये की लागत से कर्पूरी स्मृति भवन-का निर्माण किया जाएगा। उक्त बातें मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मदास बाबा परिसर में आयोजित जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में सांसद अभय कुशवाहा ने कही। सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की नीतियों सिद्धांतों पर चल कर समाजिक ताना-बाना को बनाए रखना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि और जयंती मनाने की सार्थकता होगी। राजद की सरकार आई तो मेडिकल कॉलेज अस्पताल और ट्रामा सेंटर का निर्माण औरंगाबाद में किया जाएगा। कर्पूरी विचार विकास मंच के भवन का जिर्णोद्धार किया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर विचार विकास मंच राष्ट्रीय नाई महा सभा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ठाकुर की तीन मांगे : नाई समाज को अनुसूचित जाति की सूची में जुड़वाने, कर्पूरी ठाकुर की आदम कद प्रतिमा लगाने, कर्पूरी स्मृति भवन का निर्माण कराने तथा केस कला आयोग गठन कराने आदि को पूरा कराने की गई, जिसे सांसद ने पूरा कराने का आश्वासन दिया। बेतिया के राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने कहा कि जननायक भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर गरीबों के हक और अधिकार दिए। आरक्षण का प्रावधान किया, जिसका लाभ अतिपिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के लोग उठा रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीबी में बीता और संघर्ष करते बिहार का मुख्यमंत्री बने। नाई समाज के लोग आज भी सबसे विकास से पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा अपने बच्चे-बच्चियों को पढ़ाएं तब ही वे अधिक और कर्तव्य को समझेंगे। हक मांगने से नहीं बल्कि इसके लिए लड़ना पड़ता है। जब लालू यादव 1990 में सता में आए तब समाज व्यवस्था में परिवर्तन आया है। गरीब-गुरबों , शोषित पीड़ित,
समाज के उपेक्षित लोगों को बोलने की आवाज मिला। लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के पहले कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। धर्मदास बाबा की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर नाई महा सभा के प्रदेश महा सचिव राम प्रवेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष विनोद ठाकुर, मुखिया संजय यादव, धनंजय यादव, सोनू यादव, दयानंद कुशवाहा, चंद्रशेखर आजाद, संजय ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, सुरजपत ठाकुर, रविन्द्र यादव, रंजीत यादव, उमेश यादव, दामोदर ठाकुर, मंतोष ठाकुर, अनुप ठाकुर, शंभू ठाकुर, रितिक कुमार, अजीत कुमार ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, दीपक कुमार शर्मा, अनु देवी, चिंता देवी, प्रतिमा देवी आदि थीं।