विविध

ब्राह्मण जागृति मंच ने मनाया जन्मोत्सव, रखे विचार

  – डी के यादव

कोंच। शनिवार को ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी की ओर से कोंच ग्राम में भारत रत्न से सम्मानित महामना मदनमोहन मालवीय व अजातशत्रु देश के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वय महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कोंच प्रखंड अध्यक्ष छंदा कांत मिश्र उर्फ कमल जी व संचालन अरुण पाठक जी किए। मुख्य अतिथि में प्रबल भारत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र मिश्र व अतिथि में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामरसिक मिश्र सहित अनुमंडल संरक्षक गोविन्द पाठक, उपाध्यक्ष राम कृष्ण त्रिवेदी, दुर्गा दत्त मिश्र उर्फ बमबम बाबा, सचिव शिवबल्लभ मिश्र, सदस्य व अन्य विप्र गणों ने शैलेश जी, अनिल मिश्र, निशिकांत मिश्र, नवीन पाण्डेय, जितेंद्र मिश्र,नौलेश द्विवेदी, योगेन्द्र वैद्य, प्रदीप गौतम, बृजलाल मिश्र, विजय मिश्र, उपेंद्र मिश्र, ललित मिश्रा, वाचु त्रिवेदी, दीपेश कुमार, सुमंत द्विवेदी, जयकांत पाण्डेय, आर्यन मिश्रा, मनी कांत मिश्र, कौशल किशोर पाठक, सौरभ दुबे सहित सैंकड़ों विप्रवंधू कोंच , टिकारी, गुरारू ,परैया से लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की आगाज दोनों महापुरुषों के तैलिय चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित के साथ हुई। लोगों ने दोनों की जीवनी पर क्रमशः प्रकाश डालते हुए उनके कृतित्व, व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंच की मजबूती प्रदान हेतु लोगों ने बारीकी से चर्चा किया। धन्यवाद ज्ञापन छंदा कांत मिश्र ने की।

 

 

Related Articles

One Comment

  1. Hello, i read your blog occasionally and i own a similar one
    and i was just wondering if you get a lot of
    spam responses? If so how do you protect against it,
    any plugin or anything you can recommend? I get so much lately
    it’s driving me mad so any help is very much appreciated.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer