कुटुंबा (औरंगाबाद) लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के स्थापना दिवस को लेकर जिला मुख्यालय से प्रखंड मुख्यालय तक तैयारियां जोरों पर है। लोजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि रामविलास पासवान ने 28 नवंबर 2000 को पार्टी की स्थापना की थी। इस वर्ष पार्टी 22 वर्षों का ऐतिहासिक सफर पूर्ण कर लेगी। इन विगत 22 वर्षों के राजनीतिक सफर में हमारी पार्टी ने भारतीय राजनीति में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पहले प्रदेश में मनाया जाता था लेकिन इस वर्ष स्थापना दिवस जिला मुख्यालय में मनाने का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिया गया है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।
(मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट)