– संजीव कुमार –
मगध हेडलाइंस: मदनपुर ( औरंगाबाद ) : घास काटने जा रहे पति – पत्नी के साथ मारपीट की गयी है जिसमे पति – पत्नी दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गये है। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के थवई गांव का है। घायलों में थवई गांव निवासी संजूर यादव और उनकी पत्नी सुनती देवी शामिल है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। जहां से ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है। बताते चलें कि घायल संजूर यादव ने बताया कि उनके ही गांव के रवि सिंह, विशाल सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सत्यजीत कुमार सिंह, प्रशांत पाठक उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो वे लोग उसके और उसके पत्नी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिये। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के गले से चांदी का चैन छिनकर भाग निकले। इस मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है।