मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद । संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई जबकि ऐसा बताया जा रहा है कि महिला की शादी क़रीब आठ साल पहले हुईं थीं लेकिन इस दौरान उसे कोई संतान नहीं थी। उसका पति दूसरी शादी करने की नियत से महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हैं जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं। जबकि आरोपी सास को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दी है। यह मामला पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव की हैं। महिला की पहचान उस गांव निवासी बिपीन साव की 25 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुईं हैं। जबकि गिरफ्तार महिला की सास लालती देवी हैं। जानकारी के अनुसार महिला की शादी आठ साल पहले हुईं थीं जिसे अब तक कोई संतान नहीं था। संतान प्राप्ति को लेकर पति व सास अक्सर महिला के साथ मार-पीट करते थे। इसी क्रम में शुक्रवार की रात उसे पति एवं सास के द्वारा धारदार चाकू से पहले हत्या कर दिया गया। इसके बाद हत्या को प्राकृतिक मौत बता कर साक्ष्य छुपाने की कोशिश की गई। लेकिन इस घटना की सूचना किसी ने थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार को दे दी, जिसके अलोक में सशस्त्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की कार्रवाई में जुट गए। इस दौरान मृतिका की सास को गिरफ़्तार कर लिया गया हैं। वहीं उसके फरार पति की तालाश की जा रही है।
Related Articles
Check Also
Close
-
चोरी गई ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तारDecember 7, 2022
-
पैर फिसल कर पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौतSeptember 26, 2023