– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने गोह मंडल के स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी निभाने वाले व वीर शहीद सैनिकों के गांवों में जाकर परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गोह निवासी पंडित सिताराम तिवारी, रामदेव सिंह, पेमा निवासी रामबिलास शर्मा, लोहड़ी निवासी भुनेश्वर त्रिगुणायत, मलहद निवासी मुरारी मिश्रा, देवहरा निवासी संतोष मिश्रा, सरेया निवासी मेज़र अमिताभ राज़, राजुरंजन सिंह, मलहद निवासी संजय शर्मा, मिथलेश शर्मा सहित अन्य लोगों को कोटि-कोटि नमन कर उनके पावन भूमी से माटी लिया। इस अभियान में जिला कार्यक्रम संयोजक दीपक उपाध्याय, जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, जिला प्रवक्ता सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, विधानसभा प्रभारी सिद्धनाथ मिश्रा, बिकू त्रिपाठी, युवाध्यक्ष सचिन चंद्रवंशी, योगीजी, विनोद शर्मा, मोहरलाल मिश्रा, रामप्रवेश मिश्रा, सतीश शर्मा सहित, प्रमोद सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अभियान में वीरों को याद करने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उनकी स्मृति में अमृत सरोवरों के निकट ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिकाएं स्थापित किये जायेंगे।