मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। देश भर में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल प्रतियोगिता के क्रम में आज जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह मध्य विद्यालय में जिले भर के बच्चों ने पेंटिंग विधा में भाग लिया। वहीं इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, नशा रोधी, लैंगिक विभेद आदि विषयों पर भी बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चयनित विजेताओं में प्रथम वीणा (अनुग्रह स्कुल), द्वितीय स्वाति (किशोरी सिन्हा उच्च विद्यालय) एवं तृतीय वैदेही (सेंट मैरी स्कूल) को सांसद सुशील कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।
सांसद का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय कुमार सिंह ने बच्चों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सांसद का समय-समय पर अपेक्षित सहयोग प्राप्त होते रहता है।
सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाना उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। इससे आगे चलकर उनको राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि जीवन में बुनयादी जरूरतों के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक परिपूर्णता के लिए खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों का अपना महत्व है। हाल ही में नीरज चोपड़ा के द्वारा भाला फेकनें में गोल्ड जीतने की खबर पुरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा कार्यक्रम को वरीय अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। सांसद ने स्कूल के प्रधानाचार्य यथा प्रतिभागियों सहित कार्यक्रम संजोजक प्रकाश कुमार, चंदन कुमार एवं अभिषेक कुमार को भी सम्मानित किया गया।
Thanks for sharing your info. I really appreciate your efforts and I will be waiting for your next
write ups thank you once again.