औरंगाबाद। अज्ञात शव का टंडवा थाना की पुलिस ने शिनाख्त कर लिया है। शव की पहचान झारखंड प्रदेश के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में की गई है। अपको बता दे कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बिहार – झारखंड बॉर्डर स्थित गजना धाम परिसर के बधार से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। जबकि पुलिस इस दौरान विभिन्न स्त्रोतों से शव का पहचान करने की प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में शनिवार को शव का शिनाख्त कर लिया गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव बधार से बरामद किया गया था। शव देखने से ऐसा प्रतित होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है जबकि इसके बाद शव को यहां लाकर फेक दिया गया। हालांकि युवक की हत्या किन कारणों से हुई इस बात की जानकारी अब तक नहीं हुई है, मामले की छानबीन की जा रही हैं।