मगध हेडलाइंस

इलाजरत 20 वर्षीय युवक की मौत

             डी.के यादव

गया। कोंच प्रखंड के मंझियावां में एक युवक का निधन तबीयत खराब होने से हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामु पासवान उर्फ गैन पासवान के पुत्र गुड्डू कुमार (20) को बीते तीन – चार दिनों से तबीयत खराब चल रहा था। परिजन गया में ईलाज करवा रहे थे। बावजूद , उसका निधन हो गया। गुड्डू के दो छोटे – छोटे पुत्री हैं। जो एक 2 वर्ष और दूसरी 7 माह की है। रामु पासवान काफी गरीब परिवार से आते हैं। ये मजदूरी कर किसी प्रकार से घर का जीविकोपार्जन करते हैं। इस गरीब परिवार में गुड्डू के निधन का खबर सुन पंचायत के जन प्रत्याशी सुनिता देवी, जयंत यादव, संतोष कुमार, जिला परिषद प्रत्याशी बबन यादव, राजू यादव, शरीफा देवी, बबलू यादव, सरपंच पति जितेंद्र यादव, शिव शंकर प्रसाद, राज बब्बर सिंह, उकेश पासवान के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता विकेश यादव, लालदेव विश्वकर्मा, रंजीत पासवान सहित दर्ज़नों लोग मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए धैर्य और ढाढ़स बंधाया। उनके निधन से लोगों में शोक व्याप्त है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer