मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बिहार विधान परिषद के खाली हुए 24 सीटों पर जल्द ही चुनाव होना हैं। इसी सिलसिले में युवा राजद औरंगाबाद का एक दिवसीय बैठक रामाबंध के समीप चतरा स्थित आरपीएस होटल में संपन्न हुआ। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार विधान परिषद चुवाव में पार्टी उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह को जीत सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ई. राहुल कुमार यादव ने किया, वही संचालन ई. विवेक कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से गोह विधानसभा विधायक भीम कुमार सिंह, नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह एवं ओबरा विधायक ऋषि कुमार कार्यक्रम में शामिल हुये। वहीं वक्ताओं ने कहा कि इस चुनाव में हम सभी की जिम्मेवारी है कि पार्टी उम्मीदवार को हर हाल में जीत सुनिश्चित करावे। वहीं पार्टी सुप्रीमों लालू प्रसाद एवं तेजस्वी प्रसाद यादव की हाथों को मजबूत करें। कहा कि जिस प्रकार हम सभी ने गत विधानसभा में इमानदारी, निष्ठा व संघर्ष के बदौलत ज़िले की सभी छह सीटों पर महागठबंधन का कब्जा रहा था। ठीक उसी प्रकार आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में भी वोटों की ताकत दिखानी है। इस दौरान पार्टी उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह ने कहा के किसी भी चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती हैं। यदि कार्यकर्ताओं पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतो से मतदाताओं को अवगत कराये और जनहित से जुड़े मामलों को ध्यान रखें तो निश्चित रूप में सफलता प्राप्त होंगी। जनता का हित हमारी पहली प्राथमिकता होगी। आप हमें सहयोग करें। विकास का मतलब सिर्फ़ विकास होता है। लोगों के लिए संघर्ष करूंगा। विकास के लिए जात-पात से उपर उठकर कार्य करना एवं आपसी भाई चारा कायम रखना प्राथमिकता होगी। इसके अलावा तमाम वर्गों को आगे बढ़ाना एवं उन्हें रोजगार दिलाकर आत्मबल बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश मेहता, प्रदेश महासचिव ई. सुबोध कुमार सिंह आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, जिला पार्षद शंकर यादव, जिला पार्षद शशि भूषण शर्मा, युसूफ आजाद अंसारी, डॉ चंदन यादव, उपाध्यक्ष संजय यादव, प्रधान महासचिव अनिल टाईगर, राजू सिद्धि यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुखिया मंजीत यादव, इंदल सिंह यादव, मुरारी सोनी, दिवाकर चंद्रवंशी, समाजसेवी संतोष कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Related Articles
भाजपा ने बिहार सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, सीएम का फूका पुतला , जहरीली शराब से मौत का ठहराया जिम्मेदार
December 18, 2022
हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भाजपा लोगों को कर रही हैं गुमराह, महंगाई से नहीं हैं कोई लेना देना: राणा रणवीर सिंह
November 27, 2022
Check Also
Close
-
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामJanuary 14, 2022
-
दो एवं तीन अप्रैल को होगा सत्यचंडी धाम महोत्सव, तैयारी पूर्णMarch 31, 2022
-
घर के बाहर खेलते बच्चें की पईन में डूबने से मौतSeptember 19, 2022
-
सड़क हादसे में साइकिल सवार की दर्दनाक मौतApril 21, 2022
One Comment