– डी के यादव
कोंच। थाना क्षेत्र से कोंच पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि कौड़िया गांव से दो लिटर महुआ शराब के साथ सावित्री देवी को गिरफ्तार किया गया। कोंच थाना कांड संख्या 6/22 में सावित्री देवी पति विन्देश्वर सिंह ग्राम कौड़िया को एस आई दिनानाथ यादव ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया। वही, कोंच थाना कांड संख्या 359/21 में कोंच थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से कोंच पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एसएसपी के आदेशानुसार समकालीन अभियान चलाकर नाथुन यादव, सुरेश यादव तथा चितरंजन कुमार कुछ दिनों से फरार चल रहा था, जिसे एसआई लोकमान खां पुलिस बलों के सहयोग से गिरफ्तार किया और सभी को कोविड 19 जांच करवाकर जेल भेज दिया गया।