– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद) । जदयू कार्यकर्ताओं ने नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की और बुके देकर सम्मानित किया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि मनोज कुमार सज्जन व्यक्ति हैं। उम्मीद है इनके कार्यकाल में प्रखंड क्षेत्र का समुचित विकास होगा। बीडीओ को सम्मानित करने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष विरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, मुखिया मंजीत यादव मुखिया प्रतिनिधि चुनमुन सिंह आदि लोग शामिल है।