हादसा

अनियंत्रित ऑटो पलटने से आठ घायल, अस्पताल में भर्ती 

    पप्पू यादव

औरंगाबाद। जिले के रफीगंज से इस वक्त सड़क दुर्घटना की एक ख़बर निकल कर सामने आ रही है जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि यह घटना गुरुवार की देर शाम की है।

जहां रफीगंज- गोह पथ के आंती मोड़ पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ये सभी घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा 112 नंबर पर फोन किया गया। जहां एंबुलेंस से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। इस दौरान चिकित्सक पप्पू कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों में शेखपुरा गांव निवासी धनमतीया देवी, मुकेश कुमार, सुखदेव बिंद, जैतिया गांव निवासी अमन कुमार, जितेंद्र यादव, दिल केश्वर दास, प्रकाश कुमार, इंद्रदेव कुमार, बाधु दास शामिल है। प्राथमिक उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं घायलों ने बताया कि रफीगंज प्रखंड कार्यालय से अपना कार्य निपटा कर घर वापस लौट रहे थे तभी उस मोड़ पर यह घटना घटित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer