क्राइमविविधहादसा

पेड़ पर फंदे से लटका शव की हुई पहचान 

               – पप्पू यादव
औरंगाबाद। मंगलवार की सुबह कासमा थाना अंतर्गत खैरा मनोरथ गांव के समीप एक पेड़ से लटका हुआ अज्ञात युवक की शव मिला था जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। हालांकि तब तक युवक की पहचान नहीं हुई थी। जबकि अज्ञात युवक की शव को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।
यह हत्या हैं या आत्महत्या? पेड़ की इतनी अधिक ऊंचाई पर कैसे लटका? या फिर किसी ने लटका दिया। अर्थात विभिन्न तरह की बाते हो रही थी। थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि युवक की पहचान सलैया थाना अंतर्गत महेशपुर गांव के उमेश दास की 40 वर्षीय पुत्र विजय दास के रूप में हुई।
इस मामले में मृतक की पत्नी तेतरी देवी कासमा थाना पहुंची जिसने शव की पहचान की। पत्नी के अनुसार विजय दास राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार की सुबह घर से काम करने के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। वहीं मामले में आवश्यक कार्यवाई के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए पत्नी को सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer