औरंगाबाद। दीपावली एवं छठ पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए फेसर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि कुमार ने पंचायत की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपाली के पर्व को शुभ दीपावली कहा जाता है। यह प्रकाश का पर्व है। इसलिए सब कुछ शुभ-शुभ हो उसी तर्ज पर आपसी सौहार्द पूर्ण और शांति व्यवस्था को कायम रखते हुए दीपावली पर्व को मनाएं। वहीं प्रकृति और लोक रंग में आस्था के प्रतीक पर्व छठ की आप सबको ढेरों शुभकामनाएं। छठ पूजा पर भगवान सूर्य, नदियों और धरती मां के प्रति हम अपनी आस्था प्रकट करें। मेरी कामना है कि यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशहाली लाए। हम सब मिलकर प्रकृति का सम्मान एवं बचाने का संकल्प ले। कहा कि इस दौरान ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हो। सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें। अगर किसी स्थान पर कोई समस्या या आपत्तिजनक गतिविधि हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके अलावा त्यौहार में अफवाह व दहशत फैलाने वालों की भी जानकारी दें।
Related Articles
Check Also
Close
-
राजस्थान से पटना ले जायी जा रही 1773 लीटर विदेशी शराब जब्तJanuary 22, 2022
-
गांजा तस्कर को 10 वर्ष की हुई सजाFebruary 24, 2022
-
कुआं में गिरने से एक अधेड़ की मौतOctober 6, 2022
-
भारत बंद का यातायात पर दिखा असर, तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांगSeptember 27, 2021