औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत जम्होर में विद्या विहार निकेतन विद्यालय की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी शिक्षा को भारत में बढ़ावा देने वाली सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं द्वारा प्रथम महिला शिक्षिका के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में सावित्रीबाई फुले को महान समाज सेविका एवं स्त्री शिक्षा के लिए समर्पित महिला बताया आज अगर नारी शिक्षा को बढ़ावा मिला है इसका देन सावित्रीबाई फुले को जाता है। इस वार्षिकोत्सव में विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश रंजन, पूर्व संकुल समन्वयक अनिल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, सरपंच पप्पू ज्वाला सिंह, उप सरपंच सतीश कुमार वर्मा, पंचायत समिति सदस्य अनिल अग्रवाल, रामदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
Check Also
Close
-
जिला पार्षद प्रतिनिधि ने किया क्षेत्र भ्रमणJanuary 20, 2022
-
जम्होर में धूमधाम से मनाई गई लक्ष्मी पूजाNovember 5, 2021
-
अग्नि सुरक्षा को मॉक ड्रिल से समझायाMay 9, 2022
-
एनडीए प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह ने किया नामांकनMarch 14, 2022