मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक हादसे में घायल हो गया। यह मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच – 19 पर रानी कुआं के समीप की है। मृतक किशोर की पहचान सैलोपुर गांव निवासी हीरा यादव के 16 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान पहरचापी गांव निवासी… के रूप में की गई है। दोनों आपस में साला – बहनोई हैं। इस घटना के बाद से परिजनों में रो- रोकर बुरा है तो वहीं आसपास मातम पसरा हुआ है। बताया जाता हैं कि किशोर का बुधवार को मैट्रिक का परीक्षा संपन्न हुआ था और वह अपने बहनोई के घर पहरचापी आया हुआ था। इसके बाद गुरुवार को वह बहनोई के साथ अपने गांव सैलोपुर जा रहा था। जहां एनएच – 19 किनारे खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था तभी एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी जिसमें किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल औरंगाबाद में लाया गया। जहां घायल बहनोई की चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा हैं। जबकि मृत किशोर की शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे ज़िला पार्षद शंकर यादव, अनिल यादव, राजद ज़िला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव एवं मुखिया संजय यादव ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया तथा मृतक आश्रितों के लिए ज़िला प्रशासन से मुआवजे की मांग की हैं।
Related Articles
Check Also
Close
-
कल्पवृक्ष धाम में मनाई जाएगी बाबा गणेश दास की सातवीं पुण्यतिथिNovember 14, 2022
-
शराब सेवन में दूसरी बार पकड़े गए अभियुक्त को एक साल की सुनाई गई सज़ाDecember 16, 2022
-
पुरस्कार वितरण के साथ अंबे महोत्सव संपन्नJanuary 19, 2023