– डी के यादव
बेगूसराय। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का क्षेत्रीय कन्वेंशन कर्मयोगी सभागार कर्मचारी भवन बेगूसराय में दिनांक 14 मार्च 2022 को संपन्न हुआ जिसमें मुंगेर, भागलपुर,पूर्णिया, कोसी प्रमंडल सहित बेगूसराय जिला के सैकड़ों कर्मचारी प्रतिनिधि एवं कर्मी शामिल थे। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव साथी ए श्री कुमार ने कन्वेंशन का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष साथी सुभाष लांबा, राष्ट्रीय सचिव बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री साथी शशिकांत राय ने 28-29 मार्च को राष्ट्र व्यापी हड़ताल एवं 13 से 16 अप्रैल को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन बेगूसराय बिहार में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इन्होंने एनपीएस समाप्त कर सबों को पुराना पेंशन देने, ठेका संविदा मानदेय पर कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमितीकरण, रिक्त पदों पर नियमित बहाली सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय नेताओं द्वारा एआईएस जीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु साथी अनिल कुमार जिला मंत्री शेखपुरा द्वारा 100000, सनद कुमार ठाकुर जिला मंत्री बांका द्वारा 50,000, प्रमोद कुमार जिला मंत्री खगड़िया द्वारा 25000, सुभाष कुमार जिला मंत्री कटिहार द्वारा 10,000 सहयोग राशि राष्ट्रीय नेताओं को समर्पित किया गया। साथ ही शरद कुमार जिला मंत्री सहरसा द्वारा व्यक्तिगत 5000, सुशील कुमार झा जिला मंत्री पूर्णिया द्वारा अपेक्षित सहयोग करने की बात की गई। साथ ही निर्धारित कोटा से अधिक राशि सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। सके साथ-साथ बेगूसराय के कर्मचारी प्रतिनिधियों के द्वारा 4 लाख से अधिक राशि राष्ट्रीय नेताओं को नगद समर्पित किया गया।कन्वेंशन में संयुक्त मंत्री शैलेंद्र कुमार, भरत भूषण झा शामिल थे। आगत अतिथियों का स्वागत जिला मंत्री मोहन मुरारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक स्वागत मंत्री कौशलेंद्र कुमार ने किया।