मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक प्रेमी जोड़े ने बिना लग्न के मंदिर में शादी रचा ली जिसको लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है। यह मामला औरंगाबाद के ज़िले के बारुण अंतर्गत देवी मंदिर की है। जहां प्रेमी जोड़े ने अपने परिजनों की मौजूदगी में एक दूजे के हो गए। मिली जानकारी के अनुसार लड़का देव प्रखंड के एरकी गांव का रहने वाला है। वहीं लड़की बारुण प्रखंड अंतर्गत टेरी पोखरहा गांव की रहने वाली है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताएं जाते हैं। इन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। लेकिन प्रेम जब परवान चढ़ा तो प्रेमी जोड़े ने किसी की एक नहीं सुनी और बिना लग्न के ही मंदिर में शादी रचा ली। इस बीच परिजनों ने कई बार दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं हुए। अंततः बुधवार को दोनों ने अपनी मर्जी से देवी मां को साक्षी मान कर सनातन धर्म के मुताबिक शादी की प्रक्रिया को पुरा किया। मौके पर लड़का – लड़की पक्ष के परिजन मौजूद रहे, वहीं इसके अलावा इस अवसर पर नगर पंचायत बारुण के उप मुख्य पार्षद सरोज यादव सहित अन्य लोग विवाह के साक्षी बने। शादी के बाद लड़की अपने पति के साथ ससुराल चली गई।
Related Articles
Check Also
Close
-
दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव का हुआ आगाजFebruary 17, 2023
-
फिरौती के लिए अपहरण मामले में एक दोषी को उम्रकैदJune 7, 2023