हादसा

पुनपुन नदी से अज्ञात युवक की शव बरामद, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस 

मगध हेडलाइंस : औरंगाबाद। पुनपुन नदी से गुरुवार की सुबह एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया जिसमें शव का शिनाख्त अब तक नहीं हो सका है। जबकि शव का शिनाख्त के लिए पुलिस विभिन्न स्त्रोतों से पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह मामला ओबरा थाना क्षेत्र के दुभाने गांव की हैं। इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब स्थानीय लोग उस तरफ अहले सुबह गए जिनकी नज़र नदी में तैरता हुए एक शव पर नजर पड़ी। यह ख़बर आस-पास के इलाकों में सनसनी की तरह फैल गई। इसके बाद लोगों द्वारा इसकी सूचना ओबरा थाना पुलिस को दी गई जिसके अलोक में पहुंची पुलिस शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पुनपुन नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है जिसकी पहचान नहीं हो सकी हैं। जबकि पुलिस विभिन्न स्त्रोतों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer