– डी के यादव
मगध हेडलाइंस कोंच (गया) बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे लोगों को जुर्माना भरना पड़ रहा है। यह जुर्माना कोविड महामारी को देखते हुए कोविड से बचाव के लिए मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को कोंच थाना गेट के समीप गोह गया मुख्य मार्ग पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कोरोना के तीसरी लहर से बचने को लेकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 11 लोगों को मास्क चेकिंग के दौरान 550 रूपये वसुली किया गया है। उन्होंने बताया कि जो लोग बिना मास्क पहने पाए जाते हैं उनसे प्रति व्यक्ति 50 रुपये का फाइन निर्धारित किया गया है। मास्क चेकिंग अभियान में एस आई मनोज कुमार पुलिस बल के साथ शामिल थे।