डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक माह पूर्व कथित तौर पर अपहृत 16 वर्षीय लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपित एक किशोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि अपहृत लड़की के परिजन द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये पटना के पीरबहोर थाना अंतर्गत सब्जीबाग से आरोपित किशोर को गिरफ्तार किया है। वहीं से उस लड़की को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।